विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के बीच फंस गईं दीपिका पादुकोण

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 15 Nov 2015 11:29 AM (IST)

इन दिनों रणबीर कपूर अपनी एक्‍स-गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ फिल्‍म 'तमाशा' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्‍म की वजह से दोनों की जोड़ी एक बार भी चर्चाओं में हैं। रणबीर तो खुलकर दीपिका की तारीफ करने से भी नहीं चूक रहे हैं। यहां तक कि उन्‍होंने यह

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों रणबीर कपूर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'तमाशा' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की वजह से दोनों की जोड़ी एक बार भी चर्चाओं में हैं। रणबीर तो खुलकर दीपिका की तारीफ करने से भी नहीं चूक रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने यह भी कह दिया है कि सबसे ज्यादा उनकी जोड़ी दीपिका के साथ जमती है।

दुनिया को बांट रही है संप्रदायों के खिलाफ नफरत : बिग बी

ऐसे में रणबीर की गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ का परेशान होना लाजिमी है। अब वो चाहे मानें या ना मानें, मगर उन्हें जलन तो जरूर हो रही होगी। दीपिका कभी रणबीर की गर्लफ्रेंड थीं, मगर दोनों ने अपना पास्ट भुलाकर प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला किया और परिणाम सबके सामने है। हालांकि एक बात तो आप भी जरूर मानते होंगे कि प्यार कभी खत्म नहीं होता। 'तमाशा' में दिख रही उनकी कैमेस्ट्री साफ इशारा करती है।

ग्लैमरस रोल्स से तंग आ गई हैं एवलिन शर्मा

खैर, दीपिका भी रणबीर की तरह अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ते हुए रणबीर सिंह को अपना बना चुकी हैं। फिर भी फिल्म 'तमाशा' ने रणबीर और दीपिका के बीच एक बार फिर से करीबियां बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इसमें कोई शक नहीं कि दोनों के बीच हेल्दी रिलेशन है। मगर कट्रीना का एक आम लड़की की तरह परेशान होना भी बखूबी समझ आता है। ऐसे में बेवजह दीपिका दोनों के बीच फंस गई हैं।