विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना कैफ के कारण दीपिका पादुकोण हो गईं नाराज!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 08 Sep 2016 01:28 PM (IST)

इंडस्‍ट्री में फिल्‍मों को लेकर तना-तनी चलती रहती है। इस बार कट्रीना कैफ और दीपिका पादुकोण से जुड़ा यह किस्‍सा सामने आया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कट्रीना कैफ की पिछली कुछ फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली हों, मगर इंडस्ड्री में उनकी मांग कम नहीं हुई है। शुक्रवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी फिल्म 'बार बार देखो' आ रही है। वही उन्होंने पहले ही फवाद खान के साथ धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'रात बाकि' साइन कर ली है और जल्द ही 'तनु वेड्स मनु' फेम डायरेक्टर आनंद एल राय की अगली फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करती नजर आएंगी। मगर कट्रीना को लिए जाने से दीपिका पादुकोण, आनंद एल राय से नाराज हो गई हैं।

कोंकणा सेन शर्मा की पहली डायरेक्शनल फिल्म का पोस्टर आया सामने, देखें

चलिए आपको पूरा मामला खुलकर समझाते हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एक साल पहले इस फिल्म के लिए आनंंद की पहली पसंद कट्रीना ही थीं, मगर बाद में वो दीपिका को कास्ट करने को उत्सुक दिखे। हालांकि संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' के कारण वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, जबकि आनंद की फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू होने वाली है।

पाक हीरो फवाद खान के साथ फिल्म करने पर ये बोलीं कट्रीना कैफ

आनंद को जैसे पता चला कि दीपिका बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह व्यस्त हैं तो उन्होंने तुरंत यू-टर्न मार लिया और कट्रीना के पास चले आए। अब जबकि उन्होंने कट्रीना को अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया है तो दीपिका के उनसे नाराज होने की चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका को इस बात का गुस्सा है कि उन्हें दूसरी बार पूछा नहीं गया। अब आपको तो पता ही है कि दो हीरोइनें कितना जल्दी बुरा मान जाती हैं। इस फिल्म के कारण दीपिका और कट्रीना के बीच भी मनमुटाव हो तो चौंकने वाली कोई बात नहीं होगी। वैसे भी रणबीर कपूर को लेकर उनके बीच तनातनी काफी पहले से ही देखने को मिल चुकी है।