विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली बार पिता के साथ ऐड में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

By SumanEdited By:
Updated: Thu, 16 Oct 2014 10:21 AM (IST)

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ एक ऐड की शूटिंग की है। प्रकाश भारत के सबसे पहले बैडमिंटन स्टार

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ एक ऐड की शूटिंग की है। प्रकाश भारत के सबसे पहले बैडमिंटन स्टार हैं। दीपिका और उनके पिता ने एक प्राइवेट बैंक के लिए एक प्रिंट ऐड शूट किया है, जिसे जल्दी ही जारी किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि दीपिका और उनके पिता जल्द ही एक निजी बैंक के प्रिंट विज्ञापन में नज़र आएंगे। शांत स्वभाव के प्रकाश पादुकोण कैमरे के सामने असहज रहते हैं और दीपिका को उन्हें सहज महसूस कराने में थोड़ा वक्त लगा।

एक अन्य सूत्र ने कहा, "मैंने उन्हें बांद्रा के रजिस्ट्रार ऑफिस में दीपिका के घर के लिए औपचारिकताएं पूरी करते हुए देखा था। लेकिन मैंने उन्हें एक बार भी अपनी प्रतिष्ठा का दिखावा करते हुए नहीं देखा। वो अपनी बारी के इंतज़ार में संयम के साथ खड़े रहे।"

इससे पहले सोनम कपूर और सलमान खान जैसे फिल्मी सितारे भी अपने-अपने पिता के साथ शूट कर चुके हैं।

पढ़ेंः कभी नहीं भूलूंगी वो प्यार

पढ़ेंः नाराज दीपिका पाडुकोण को मिला अरविंद केजरीवाल का समर्थन