विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीया को पसंद हैं पारंपरिक आभूषण

By Edited By:
Updated: Mon, 27 Aug 2012 05:25 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा को पारंपरिक भारतीय आभूषण पसंद है। दीया ने बताया, यदि आप मेरे आभूषणों पर गौर करें तो देखेंगे कि ये हीरे, अनगढ़ हीरे, सोना और प्लेटिनम भी हो सकते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा को पारंपरिक भारतीय आभूषण पसंद है। दीया ने बताया, यदि आप मेरे आभूषणों पर गौर करें तो देखेंगे कि ये हीरे, अनगढ़ हीरे, सोना और प्लेटिनम भी हो सकते हैं। मैं पारम्परिक आभूषणों को ज्यादा पसंद करती हूं।

यह पूछे जाने पर कि बॉलीवुड में किस नायिका पर पारंपरिक भारतीय आभूषण फबते हैं तो दीया ने झट से रेखा का नाम लिया। उन्होंने कहा, मैं समझती हूं कि जब आप आभूषण एवं उसकी शोभा की बात करें तो तुरंत रेखा जी का नाम आता है।

दीया को रिटेल ज्वेलरी इंडिया अवार्ड्स 2012 में ज्वेलरी स्टाइल आइकन सम्मान से नवाजा गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर