विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो क्या रणवीर के दिल के तार फिर से जुड़ने लगे?

By Edited By:
Updated: Sat, 20 Jul 2013 08:56 AM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के ब्रेक अप के बाद अभिनेता रणवीर कपूर ने काफी समय तक अपने दिल के दरवाजे बंद रखे थे, लेकिन अब शायद उनके दिल के तार फिर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के ब्रेक अप के बाद अभिनेता रणवीर कपूर ने काफी समय तक अपने दिल के दरवाजे बंद रखे थे, लेकिन अब शायद उनके दिल के तार फिर से जुड़ने लगे हैं, उनका दिल फिर से किसी के लिए धड़कने लगा है। उनकी हरकतों से तो यही इशारे मिल रहे हैं कि उन्हें अपने दिल की मलिका मिल गई है। जी हां हम बात कर रहे हैं इन दिनों रणवीर और कट्रीना के बीच बढ़ती नजदीकियों की। दोनों के बीच पनपते नए रिश्ते की। क्या आपको पता है कि अपने बर्थडे पर कट्रीना रणवीर के साथ थीं। यही नहीं रणवीर ने कट्रीना को इयरिंग भी गिफ्ट किए हैं।

मालुम हो कि इधर, कट्रीना और सलमान के बीच भी दूरियां बढ़ रही हैं, जिसका नतीजा है कि रणवीर कैट के करीब आ रहे हैं। इस साल कैट ने अपना बर्थडे सलमान के साथ नहीं बल्कि रणवीर के साथ मनाया। इससे साफ जाहिर होता है कि सलमान की जगह अब रणवीर लेने की फिराक में हैं। दोनों कई जगह साथ-साथ नजर आने लगे हैं। खबर तो यह भी है कि कैट ने सल्लू के मैनेजर की गाड़ी में ही अपना जन्मदिन मनाया। कैमरे में कैद हुई कुछ तस्वीरों में ये साफ दिखाई दे रहा है कि रणवीर और कैट सलमान की गाड़ी में हैं।

गौरतलब है कि आमिर खान ने फिल्म 'शिप ऑफ थीसस' की स्कीनिंग की पार्टी के लिए कई हस्तियों को घर पर बुलाया। वहीं उन्होंने कैट का बर्थडे सेलिब्रेट करने का प्लान भी किया। कैट और रणवीर निकले तो थे आमिर की पार्टी में जाने के लिए लेकिन बाद में वे वहां पहुंचे ही नहीं। माना जा रहा है कि दोनों पूरी रात एक साथ ही थें।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर