विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्वॉयफ्रेंड के साथ नाइट आउट करती नजर आईं फ्रीडा पिंटो

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 27 Mar 2016 05:35 PM (IST)

खबर है कि 'स्लमडॉग मिलेनियर' स्टार फ्रीडा पिंटो को हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड रॉनी बर्कार्डी के साथ डिनर डेट का मजा लेते देखा गया। रॉनी प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। खबर है कि 'स्लमडॉग मिलेनियर' स्टार फ्रीडा पिंटो को हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड रॉनी बर्कार्डी के साथ डिनर डेट का मजा लेते देखा गया। रॉनी प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं। फ्रीडा और रॉनी को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित वेस्ट हॉलीवुड मेें साथ वक्त बिताते देखा गया।

देखिए करीना ने कैसे 'की एंड का' के लिए बनाई रोटी और की सैफ की बुराई!

एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, यह कपल हमेशा ही अपने रिलेशनशिप को लेकर खामोश रहा है। डिनर डेट पर फ्रीडा जहां सिंपल ड्रेस में नजर आईं, वहीं रॉनी भी कैजुअल लुक में दिखार्इ दिए। पिछले साल अक्टूबर से ये दोनों साथ में हैं। इससे पहले फ्रीडा के बर्थडे पर यह कपल छुट्टियां बिताने गया था।

इंस्टाग्राम पर शाहिद के फॉलोवर्स हुए 40 लाख के पार, ऐसा किया शुक्रिया अदा

पिछले महीने हुए ऑस्कर अवॉर्ड्स में जब फ्रीडा और रॉनी एक साथ पहुंचे तो इस रिलेशनशिप को अधिकृत मान लिया गया। इससे पहले फिल्मी गलियारे में चर्चाएं जोरों पर थीं। 'स्लमडॉग मिलेनियर' से फ्रीडा को काफी पॉपुलैरिटी मिली। इसमें फ्रीडा के साथ नजर आए देव पटेल से उनके अफेयर की खबरें भी सामने आई थीं।