विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, हुमा कुरैशी और जेएनयू छात्र उमर खालिद के बीच का कनेक्शन

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Wed, 24 Feb 2016 05:19 PM (IST)

हुमा ने इस ट्वीट के साथ एक यूट्यूब लिंक भी साझा किया है, जिसमे उमर खालिद का वो भाषण है जिसे उसने रविवार रात वापस आने के बाद जेएनयू में दिया था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपों का सामना कर रहे उमर खालिद को अभिनेत्री हुमा कुरैशी फॉलो करती हैं, जी हां ये बात हुमा ने सोशल साइट पर कही है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि उमर स्कूल में उनके जूनियर थे और देश को सुनना चाहिए कि ये छात्र क्या कहना चाहता है।

पांच दिन में 'नीरजा' की कमाई पहुंची इतने के पार

हुमा ने इस ट्वीट के साथ एक यूट्यूब लिंक भी साझा किया है जिसमे उमर खालिद का वो भाषण है जिसे उसने रविवार रात वापस आने के बाद जेएनयू में दिया था।

15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ बॉबी डार्लिंग ने लिए साल फेरे

आपको बता दें कि जेएनयू के छात्र उमर खालिद को देशद्रोह का आरोपी माना जा रहा है। 9 फरवरी को जेएनयू में अफजल गुरू फांसी के विरोध में हुए कार्यक्रम में लगे देशविरोधी नारों का उसे मास्टरमाइंड माना जा रहा है। हालांकि उमर ने इस बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने ऐसा कोई नारा नहीं लगाया है जो देश विरोधी हो। बताते चले कि फिलहाल उमर पुलिस हिरात में है।