विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आईं 'रुस्‍तम' की हीरोइन, देखें तस्‍वीर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 19 Aug 2016 01:12 PM (IST)

कुछ दिनों पहले इलियाना अपने इस ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ फिजी में छुट्टियां मनाती नजर आई थीं और अब इस अंदाज में मुंबई ण्‍यरपोर्ट पर दिखी हैं।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। 'बर्फी' से दर्शकों का दिल जीतने वालीं इलियाना डिक्रूज हाल ही में रिलीज हुई 'रुस्तम' में नजर आर्इं और इस बार भी सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहीं। अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी भी काफी अच्छी लगी, मगर क्या आपको पता है कि असल जिंदगी में इलियाना की जोड़ी किसके साथ जम चुकी है? वो हैं ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू नीबोन।

अक्षय ने 'जॉली एलएलबी 2' छीनी तो अरशद ने हथिया ली उनकी ये फिल्म!

जी हां, कुछ दिनों पहले इलियाना अपने इस ब्वॉयफ्रेंड के साथ फिजी में छुट्टियां मनाती नजर आई थीं। इसकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं और इस बार दोनों हाथों में हाथे डाल मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे। ये रही उनकी तस्वीर, जिसमें खिलखिलाते नजर आ रहे हैं।

रक्षाबंधन पर ये रिकॉर्ड कायम कर लेगी अक्षय कुमार की 'रुस्तम'!

वैसे इलियाना और एंड्रयू का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों कई सोशल इवेंट में ऐसे ही एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ चुके हैं। आपको बता दें कि इलियाना बॉलीवुड में कदम रखने से पहले साउथ फिल्मों में हिट रह चुकी हैं। मगर रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ 'बर्फी' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं इलियाना काफी लंबे समय बाद किसी फिल्म में नजर आई हैं। ऐसे में जरूर उनके बॉलीवुड फैंस को खुशी हुई होगी।

बॉलीवुड स्टार्स को इस लुक में देख रह जाएंगे हैरान, देखें तस्वीरें

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां