विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या अब बहन की बेस्‍ट फ्रेंड पर डोरे डाल रहे हैं अर्जुन कपूर?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 13 Sep 2015 12:42 PM (IST)

लगता है अर्जुन कपूर भी ऐसे एक्‍टर्स में शुमार होने वाले हैं, जो अपनी फिल्‍मों के अलावा अफेयर्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अभी हाल ही तक उनका नाम सोनाक्षी सिन्‍हा के साथ जोड़ा जा रहा था। मगर उन्‍होंने इस मामले में चुप्‍पी तोड़कर इस तरह की

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है अर्जुन कपूर भी ऐसे एक्टर्स में शुमार होने वाले हैं, जो अपनी फिल्मों के अलावा अफेयर्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अभी हाल ही तक उनका नाम सोनाक्षी सिन्हा के साथ जोड़ा जा रहा था। मगर उन्होंने इस मामले में चुप्पी तोड़कर इस तरह की चर्चाओं पर विराम लगा दिया।

यामी गौतम पहली बार इस फिल्म में दिखाएंगी सेक्सी लटके-झटके

अब कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर अपनी कजिन सोनम कपूर की बेस्ट फ्रेंड पर मेहरबान होते और उनसे करीबियां बढ़ाते नजर आ रहे हैं। जी हां, बात कर रहे हैं जैकलीन फर्नांडिस की, जिनका नाम सलमान खान के साथ जुड़ चुका है। खैर, यह बात तो सबको पता है कि सोनम और जैकलीन अब बेस्ट फ्रेंड हैं। ऐसे में आजकल दोनों के साथ अर्जुन को भी मस्ती करते देखा जा रहा है। जब भी तीेनों को अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग से फुसर्त मिलती है, एक साथ मिलकर हैंगआउट करते नजर आते हैं।

देखें, बहन के टकीला शॉट पर शाहिद ने किया छिछोरा डांस

वहीं, कुछ समय पहले अर्जुन, करीना के लेकर अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि करीना उनका फर्स्ट क्रश थीं। खैर, अब तो करीना शादीशुदा हैं तो उनके साथ कुछ हो नहीं सकता। हां, इतना जरूर है कि अर्जुन को आर बॉल्की की फिल्म 'की एंड का' में करीना के साथ रोमांस करने का मौका जरूर मिल गया है।