विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या फिर से प्रियंका बना रही हैं शाहिद से दूरी?

By Edited By:
Updated: Tue, 03 Sep 2013 02:10 PM (IST)

मुंबई। लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर आपस में दूरी बना रहे हैं। शायद एक बार फिर ये दोनों लोगों की बातों या आंखों में नहीं चढ़ना चाहते। सूत्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर आपस में दूरी बना रहे हैं। शायद एक बार फिर ये दोनों लोगों की बातों या आंखों में नहीं चढ़ना चाहते। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच कुछ गड़बड़ देखा जा रहा है। बीते रविवार को दोनों ही एक रियलिटी शो में आये। शाहिद अपनी आने वाली कंपनी 'फटा पोस्टर निकला हीरो' का प्रमोशन करने आये थे जबकि प्रियंका 'जंजीर' का। प्रियंका आजकल रामलीला फिल्म में एक आइटम नंबर की शूटिंग करने में भी व्यस्त हैं।

उन्होंने अपने स्टाफ को इस बात निर्देश भी दिया कि उन्हें रियलिटी शो में शाहिद कपूर के जाने के बाद ही शूट किया जाए। हालांकि, प्रियंका के एक दोस्त ने इस बात को खारिज करते हुए कहा कि दोनों के बीच कुछ भी गलत नहीं है। प्रियंका काफी व्यस्त है और वह अपना समय व्यर्थ गवाना नहीं चाहती। वह अपनी शूटिंग तब करती हैं जब दूसरों का काम पुरा हो जाता है।

वहीं, दूसरी ओर यह भी पता चला है कि शाहिद कपूर की अगली फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो में सलमान खान भी नजर आने वाले हैं। शाहिद अपनी फिल्म का प्रमोशन करते समय सल्लू के चैरिटेबल संस्थान की टी-शर्ट पहनेंगे। इतना ही नहीं, शाहिद अपनी फिल्म के दौरान भी सलमान की टी-शर्ट पहने दिखाई देंखे। शाहिद ने कहा कि वह फिल्म में सलमान के फैन बने हैं और सेट पर जाने से पहले वह उनकी टी-शर्ट पहन कर जाते थे। उन्होंने यह भी कहा कि यह सलमान की उदारता है कि उन्होंने हमारे लिए एक दृश्य शूट किया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर