विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा को हो गया प्यार! मिलिए उनके बॉयफ्रेंड से

By Edited By:
Updated: Mon, 16 Jun 2014 03:17 PM (IST)

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर के बाद अब उनकी बेटी कृष्णा चर्चा में हैं। कृष्णा दरअसल अपने बॉयफ्रेंड के चलते चर्चा हैं। कृष्णा ने सोशल

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर के बाद अब उनकी बेटी कृष्णा चर्चा में हैं। कृष्णा दरअसल अपने बॉयफ्रेंड के चलते चर्चा हैं।

कृष्णा ने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उनके साथ उनका ब्राजीलियन बॉयफ्रेंड स्पेंसर जॉनसन भी दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों कई महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब सोशल साइट पर फोटो लगाकर कृष्णा ने अपने प्रेम का अप्रत्यक्ष तौर पर इजहार कर ही दिया है।

बताया जाता है कि स्पेंसर जॉनसन फुटबॉल ट्रेनर हैं और वो हाल में मुंबई शिफ्ट हो चुके हैं। उन्हें कृष्णा के भाई टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती की सक्सेस पार्टी में भी देखा गया था। सूत्रों की मानें तो श्रॉफ परिवार भी दोनों के रिश्ते से खुश हैं।

क्लिक करके जानिए कृष्‍णा के भाई टाइगर श्रॉफ ने कौन सी प्रतिज्ञा ली

पढ़ें: टीवी सीरियल के लिए ऐसी दीवानगी कभी नहीं देखी होगी आपने