विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूषण कुमार की 'फेरारी' पर लड़ पड़े जैकलीन फर्नांडिस और सूरज पंचोली

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 17 Feb 2016 04:52 PM (IST)

जैकलीन फर्नांडिस और सूरज पंचोली जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। हालांकि इस वीडियो के रिलीज होने से पहले ही दोनों सितारों के बीच फेरारी को लेकर जंग छिड़ गई है।

News Article Hero Image

मुंबई। जैकलीन फर्नांडिस और सूरज पंचोली जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। भूषण कुमार का अगला सॉन्ग 'जीएफ-बीएफ' होगा, जिसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट और कोरियोग्राफ किया है। हालांकि इस वीडियो के रिलीज होने से पहले ही दोनों सितारों के बीच एक बात को लेकर जंग छिड़ गई है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, आमिर की जगह नाना पाटेकर बेहतर विकल्प

मामला जुड़ा है भूषण कुमार की 'फेरारी' को लेकर। भूषण कुमार ने दोनों ही सितारों से वादा किया था कि जो भी उन्हें वीडियो में प्रभावित करेगा, उसे उनकी 'फेरारी 458 इटालिया स्पाइडर' गिफ्ट में मिलेगी। अब वीडियो रिलीज होने के लिए तैयार है। दोनों ही सितारे चाहते हैं कि यह लग्जरी स्पोर्ट्स कार उनके हाथ आ जाए।

'फैन' के फर्स्ट सॉन्ग में शाहरुख को इतना यंग देख रह जाएंगे दंग

जैकलीन जहां म्यूजिक वीडियो के अलावा 'हाउसफुल 3' और 'ढिशुम' जैसी फिल्में भी कर रही हैं, वहीं सूरज पंचोली के पास भी फिल्मों के ऑफर्स हैं। हालांकि उन पर काम अभी शुरू नहीं हुआ है। फिलहाल ये रहा दोनों के म्यूजिक वीडियो का टीजर, जिसका फिलहाल लुत्फ उठाया जा सकता है।