विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खान तिकड़ी के लिए जूही ने ये क्या बोल दिया!

By Edited By:
Published: Thu, 23 Jan 2014 12:08 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2014 02:53 PM (IST)

सबको पता है खान बॉलीवुड की जान हैं। जिस फिल्म में ये रहते हैं फिल्म का स्टारडम अपने आप ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सबको पता है खान बॉलीवुड की जान हैं। जिस फिल्म में ये रहते हैं फिल्म का स्टारडम अपने आप ही बढ़ जाता है। खान तिकड़ी के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री जूही चावला ने खानों की भूमिका को नकारते हुए रूखे अंदाज में कहा कि उनकी फिल्म को खान की जरूरत नहीं है। खान के बगैर फिल्में बनती हैं और हिट भी होती हैं।

पढ़ें : माधुरी ने मां के साथ गाया गाना

बीते दिनों महिलाओं पर केंद्रित अपनी फिल्म गुलाब गैंग के प्रमोशन के दौरान जूही ने कहा कि कोई भी फिल्म केवल महिला अभिनेत्रियों के दम पर भी हिट हो सकती है। आम तौर बॉलीवुड में माना जाता है कि खांस के बगैर फिल्में नहीं बनती है,लेकिन गुलाब गैंग के साथ ऐसा कुछ भी नहीं है।

पहली बार निर्देशन कर रहे सौमिक सेन की इस फिल्म में सभी महिला किरदार हैं जिनका नेतृत्व माधुरी दीक्षित और जूही चावला कर रही हैं। इस फिल्म में कोई भी पुरुष किरदार नहीं है। यही नहीं जूही ने कहा कि जहां माधुरी है और अच्छी कहानी भी तो फिर किसी की जरूरत नहीं है।

जूही ने भले ही मजाकिया अंदाज में ये बात कही होगी, लेकिन ये बात अब क्या तूल भी पकड़ सकती है, शायद इसका अंदाजा उन्हें नहीं रहा होगा। बॉलीवुड में तो इस पर चर्चा शुरू हो गई है।

सौमिक सेन की फिल्म मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में गुलाबी साड़ी पहन कर सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिलाओं की कहानी पर आधारित है। फिल्म के विषय को ध्यान में रखकर इस फिल्म की कास्ट चुनी गई है।

(नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।