विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमाल आर खान का दावा, मीका सिंह इस हॉट एक्ट्रेस से जल्द करने वाले हैं शादी

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sun, 21 Feb 2016 12:08 PM (IST)

कमाल आर खान ने सिंगर मीका सिंह को लेकर बड़ा दावा किया है। उनके मुताबिक, वो बॉलीवुड की एक हॉट एक्ट्रेस के साथ जल्द ही शादी करने वाले हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'सिंह साहब द ग्रेट' से बॉलीवुड में एंट्री मारने वालीं उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी फिल्म 'सनम रे' की सक्सेस के अलावा अपने अफेयर के लिए भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेता कमाल राशिद खान ने तो यहां तक दावा कर दिया है कि उर्वशी और गायक मीका सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बात का जिक्र केआरके ने अपने ट्विटर पर किया है।

कपिल के नए शो में पहले गेस्ट होंगे शाहरुख खान

वैसे तो केआरके अपने ऊंटपटांग बयानों से अपनी काफी फजीहत कराते रहे हैं, लेकिन उर्वशी और मीका के रिलेशनशिप की खबरों को लेकर उन्होंने जो बयान दिया है, उसमें दम तो है क्योंकि इन दिनों ये जोड़ी एक-दूसरे के साथ काफी समय बिता रही है। केआरके के हिसाब से उर्वशी इन दिनों अपने घर में कम मीका के घर में ज्यादा नजर आ रही हैं। वेलेंटाइन-डे के मौके पर मीका ने ट्विटर पर अपनी और उर्वशी की एक तस्वीर पोस्ट की थी और कुछ यूं लिखा था।

मलाइका- अरबाज जल्द आएंगे साथ-साथ नजर!

अब अपनी स्वीट हार्ट उर्वशी को मीका सिंह वेलेंटाइन-डे के मौके पर अपने साथ कहीं लेकर जाएंगे, तो भाई समझने वाले तो समझेंगे ही कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ तो खिचड़ी जरूर पक ही रही है। मीका और उर्वशी की तस्वीरों और वेलेंटाइन-डे के मीके के मैसेज से तो यही लग रहा है कि दोनों के बीच काफी नजदीकियां हैं, लेकिन वो शादी करने वाले हैं, केआरके के इस दावे के बाद देखना होगा की उर्वशी और मीका क्या कहते हैं। तो इंतजार कीजिए खबर के खुलासे का।