विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना और करीना की बढ़ती करीबियां बनीं चर्चा का विषय!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 13 Apr 2016 06:06 PM (IST)Updated: Wed, 13 Apr 2016 07:04 PM (IST)

वैसे ताे बॉलीवुड में दो एक्ट्रेस के बीच की दोस्ती पर शायद ही कोर्इ यकीन करे, मगर यह धारणा अब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वैसे ताे बॉलीवुड में दो एक्ट्रेस के बीच की दोस्ती पर शायद ही कोर्इ यकीन करे, मगर यह धारणा अब टूटती नजर आ रही है। इस कड़ी में कंगना रनोट और करीना कपूर का नाम भी जुड़ गया है, जिनकी बढ़ती करीबियां इन दिनों चर्चा का विषय बनी हैं और कहा जाने लगा है कि कहीं कंगना और करीना बॉलीवुड की नई 'बीएफएफ' तो नहीं हैं।

पुलिस को मिला बड़ा सुराग, अमेरिका से जुड़े रितिक-कंगना विवाद के तार!

हाल ही में उस वक्त सभी को हैरानी हुई, जब भारत दौरे पर आए ब्रिटिश शाही जोड़े प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के लिए मुंबई में आयोजित रॉयल डिनर पार्टी में कंगना नहीं पहुंचीं, जबकि कई जानेमाने सितारों ने शिरकत की। पता चला कि कंगना ने ब्रिटिश शाही जोड़े की बजाय सैफ अली खान और करीना कपूर की उनके घर पर आयोजित प्राइवेट पार्टी में जाना पसंद किया। वैसे आपको बता दें कि कंगना इन दिनों सैफ के साथ फिल्म 'रंगून' कर रही हैं। ऐसे में उनकी सैफ के साथ भी अच्छी अंडरस्टैंडिंग हो गई होगी।

बिपाशा बसु को अपनी बहनों से मिला यह बहुत ही प्यारा वेडिंग गिफ्ट!

वहीं 'मिड-डे' की रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना और करीना की करीबियां 'की एंड का' की सक्सेस पार्टी में भी देखने को मिली। आपको बता दें कि दोनों ने पिछले महीने इम्तियाज अली के साथ एक पैनल डिस्कशन में हिस्सा लिया था, जहां उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखी थी। हो सकता है कि यहीं से करीबियाें के बढ़ने का सिलसिला जारी हुआ हो। वैसे इन दिनों खास तौर से यंग एक्ट्रेसेस के बीच काफी दोस्ती देखने को मिल रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।