विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरे! कपिल शर्मा की 'पत्नी' किसी और के साथ

By Edited By:
Updated: Wed, 02 Apr 2014 12:12 PM (IST)

कपिल शर्मा की ऑन स्क्रीन वाइफ सुमोना चक्रवर्ती का नाम टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा के साथ जोड़ा जा रहा है। यह बात अलग है कि असल जिंदगी में सिंगल सुमोना गौरव चोपड़ा के साथ रिश्ते से इंकार कर रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। कपिल शर्मा की ऑन स्क्रीन वाइफ सुमोना चक्रवर्ती का नाम टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा के साथ जोड़ा जा रहा है। यह बात अलग है कि असल जिंदगी में सिंगल सुमोना गौरव चोपड़ा के साथ रिश्ते से इंकार कर रही हैं।

दरअसल, सुमोना इन दिनों मौनी रॉय के एक्स ब्यॉयफ्रेंड गौरव चोपड़ा के साथ कई इवेंट्स में साथ नजर आ रही हैं। दोनों को एक दूसरे की कंपनी अच्छी भी लगती है। सुमोना ने इस बारे में एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में बताया कि वे दोनों बस अच्छे दोस्त हैं और साथ साथ घूमने जाते हैं। उन्हें साथ पार्टी करना अच्छा भी लगता है। उन्होंने ये भी कहा कि दोनों फिलहाल सिंगल हैं और अगर ऐसा कुछ होता है तो कहने से नहीं डरेंगे।

सुमोना ने कहा कि गौरव इस मामले में बहुत साफ हैं, अगर उनके जीवन में कोई खास आता है तो वे कहने से पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है।

पढ़ें : कॉमेडी नाइट्स वापस आएंगी गुत्थी

पढ़ें : कॉमेडी नाइट्स के नाम पर फर्जीवाड़ा