यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कंगना के साथ काम के लिए बेकरार करण जौहर 'शुद्धि' पर भी बोले
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनोट के साथ भला कौन नहीं काम करना चाहेगा। बॉलीवुड की कई टॉप मोस्ट हीरोइनों के साथ काम कर चुके जानेमाने फिल्मकार करण जौहर भी उनके साथ काम करने को बेकरार हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनोट के साथ भला कौन नहीं काम करना चाहेगा। बॉलीवुड की कई टॉप मोस्ट हीरोइनों के साथ काम कर चुके जानेमाने फिल्मकार करण जौहर भी उनके साथ काम करने को बेकरार हैं। दरअसल, एक ट्विटर चैट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वो कंगना के साथ काम करेंगे तो उन्होंने कहा कि वो कंगना के साथ काम करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।
आखिरकार मलाइका ने लगाई अरबाज से तलाक की अर्जी, टूट जाएगी शादी!
फिलहाल करण इन दिनों अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें रणबीर कपूर के साथ ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा जैसी हीरोइनें हैं। वहीं करण ने अपनी प्रोडक्शन फिल्म 'शुद्धि' पर बताया कि यह इस साल सितंबर में फ्लोर पर होगी। दरअसल, यह फिल्म काफी समय से अटकी हुई है। इसके स्टार-कास्ट को लेकर भी काफी चर्चाएं रहीं, मगर अंत में वरुण धवन और आलिया भट्ट के नाम पर मुहर लगी।
पति बने अर्जुन इतनी कम उम्र के थे, जब करीना ने रखा बॉलीवुड में कदम
ट्विटर चैट के दौरान करण से पूछा गया कि क्या फिल्म 'शुद्धि' बनेगी या नहीं, इस पर ही उन्होंने कहा कि सितंबर-अक्टूबर में इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही करण ने यह भी बताया कि वो जल्द ही कुछ और नए चेहरों को भी बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं। वहीं उनके शो 'कॉफी विद करण' का नया सीजन भी आ रहा है, जिसकी शुरुआत उनके सुपरस्टार दोस्त शाहरुख खान से ही होगी।

