विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैफ के लिए बेबो ने की 11 घंटे तक ड्राइव

By Edited By:
Updated: Thu, 21 Nov 2013 02:57 PM (IST)

जैसे सैफ अली खान पत्नी करीना के लिए अपने बेइंतहा प्यार को जाहिर करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं, उसी तरह करीना भी ऐसे किसी मौके को नहीं गंवाती हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जैसे सैफ अली खान पत्नी करीना के लिए अपने बेइंतहा प्यार को जाहिर करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं, उसी तरह करीना भी ऐसे किसी मौके को नहीं गंवाती हैं। वे अपने जीवन के सबसे खास पलों को अपने पति सैफ अली खान के साथ बिताने के लिए कुछ भी कर सकती हैं।

इसका नजारा तब देखने को मिला, जब पिछले साल बेबो किसी फिल्म की शूटिंग के लिए कश्मीर गई थीं और सैफ उनसे दूर थे। अपनी शूटिंग खत्म करके करीना 11 घंटे की ड्राइव कर सैफ से मिलने आई और दोनों ने साथ में बेबो का जन्मदिन मनाया।

पढ़ें : करीना सैफ को देख क्यों हो जाती हैं हैरान

करीना सैफ के लिए खास हैं इस बात में कोई दो राय नहीं है। चार साल प्यार के एहसास से जुड़े रहने के बाद आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंध गए। करीना के लिए सैफ की दीवानगी से कोई अंजान नहीं है। पहले भी जब करीना कहीं शूटिंग में व्यस्त होने के कारण सैफ से नहीं मिल पाती थी तो सैफ ही बेबो के पास पहुंच जाते थे। (मिड डे)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर