विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना के बहाने भाई रणबीर की खिंचाई करेंगी करीना

By Edited By:
Updated: Fri, 29 Nov 2013 02:44 PM (IST)

रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के रिश्ते से कोई भी अंजान नहीं है। रणबीर के माता-पिता ने पहले ही रणबीर की पसंद को हरी झंडी दे रखी है और अब जल्द ही रणबीर की चचेरी बहन करीना कपूर भी लेडी लव को लेकर रणबीर की खिंचाई करती नजर आएंगी।

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के रिश्ते से कोई भी अंजान नहीं है। रणबीर के माता-पिता ने पहले ही रणबीर की पसंद को हरी झंडी दे रखी है और अब जल्द ही रणबीर की चचेरी बहन करीना कपूर भी लेडी लव को लेकर रणबीर की खिंचाई करती नजर आएंगी।

चर्चा है कि करण जौहर के चर्चित टॉक शो कॉफी विद करण में जब रणबीर और बेबो मेहमान बनकर आएंगे, तब बेबो रणबीर के प्यार को लेकर इशारों-इशारों में उन्हें छेड़ने वाली हैं। सूत्रों ने बताया कि इस एपिसोड की शूटिंग में करीना रणबीर से कहती हैं कि उन्होंने रणबीर की शादी के लिए लहंगा तैयार कर लिया है। यही नहीं वे भाई की शादी में चिकनी चमेली और शिला की जवानी पर डांस भी करने वाली हैं। कैट और रणबीर की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेबो का इशारा कहीं न कहीं कैट की ओर ही था।

पढ़ें : खुल्लम खुल्ला प्यार के इजहार से डरते हैं रणबीर

गौरतलब है कि एक दिसबंर से शुरू होने वाले करण के शो के पहले मेहमान सलमान होंगे। उसके बाद इस भाई-बहन की जोड़ी शो में रंग जमाने आएंगे। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के निजी जीवन को लेकर बातें करने वाले हैं। भले ही रणबीर-कैट अपने प्यार के खुल्लम खुल्ला इजहार से डरते हैं लेकिन दोनों के बीच जो रिश्ता पनप रहा है उससे वे इनकार नहीं कर सकते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर