विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दक्षिण अफ्रीका में रणबीर के साथ एक महीना बिताएंगी कट्रीना

By Edited By:
Updated: Sun, 25 May 2014 10:41 AM (IST)

हां, यह बिल्कुल पक्की खबर है कि दक्षिण अफ्रीका में रणबीर कपूर अपनी गलफ्रेंड कट्रीना कैफ के साथ एक महीने तक साथ रहेंगे, लेकिन ये दोनों वहां छुट्टियां मनाने नहीं गए हैं, बल्कि दोनों फिल्म की शूटिंग की वजह से एक महीना साथ बिताएंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। हां, यह बिल्कुल पक्की खबर है कि दक्षिण अफ्रीका में रणबीर कपूर अपनी गलफ्रेंड कट्रीना कैफ के साथ एक महीने तक साथ रहेंगे, लेकिन ये दोनों वहां छुट्टियां मनाने नहीं गए हैं, बल्कि दोनों फिल्म की शूटिंग की वजह से एक महीना साथ बिताएंगे।

अनुराग बसु की फिल्म 'जग्गा जासूस' के लिए कट्रीना कल रात दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गई। वे वहां रणबीर कपूर को जॉइन करेंगी। फिल्म के सह-निर्माता के रूप में रणबीर कपूर पहले से ही दक्षिण अफ्रीका में है, जहां वे निर्देशक-निर्माता अनुराग बसु की मदद कर रहे हैं।

कट्रीना के एक करीबी सूत्र ने इस बात की पुष्टि की कि वे कल दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गई और वहां से एक महीने बाद मुंबई लौटेंगी। कहा जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका का शेड्यूल बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसमें कई जरूरी सीक्वंस और कुछ गाने शूट किए जाएंगे। रणबीर और उनके पिता का रोल कर रहे गोविंदा ने 22 मई से शूटिंग शुरू कर दी है जबकि आज उन्हें जॉइन करेंगी।

एक सूत्र ने बताया, वह वहां एक महीने के लिए रहेंगी और वहां का शेड्यूल पूरा कर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'बैंग बैंग' का बचा हिस्सा शूट करने मुंबई पहुंचेगी।

जग्गा जासूस में रणबीर पहली बार जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। जग्गा जासूस के जरिए दर्शकों एक बार फिर बड़े पर्दे पर पांच साल बाद रणबीर-कट्रीना को एक साथ देखने का मौका मिलेगा। उनकी आखिरी फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' थी।