विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रहीं लीजा हेडन की देखें ये बोल्‍ड तस्‍वीरें

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 12 Aug 2016 02:50 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2016 06:09 PM (IST)

ये तस्‍वीरें इशारा हैं, जो दोनों के एक दूसरे के प्‍यार में खोने की बखूबी कहानी बयां कर रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। फिल्म 'क्वीन' में कंगना रनोट की दोस्त के रोल में दर्शकों का दिल जीतने वालीं लीजा हेडन हाल ही में 'हाउसफुल 3' में नजर आई थीं और इन दिनों ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं। वो भी अकेले नहीं, बल्कि अपने ब्वॉयफ्रेंड डिनो लालवानी के साथ। कहा जा रहा है दोनों पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

बेटी के साथ नजर आए शाहरुख, हीरोइन बनने की है चाहत, देखें तस्वीरें

लीजा ने डिनो के साथ ग्रीस से कई बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें दोनों कमाल के लग रहे हैं। ये रही उनकी एक तस्वीर, जिसमें दोनों एक साथ बिल्कुल परफेक्ट लग रहे हैं।

लीजा द्वारा पोस्ट की गईं तस्वीरों से लग रहा है कि वो वहां बहुत ही क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। सन सेट, बीच किनारे और साथ में प्यार...और क्या चाहिए। बिकनी में लीजा की यह तस्वीर काफी खूबसूरत है और वो बेहद हॉट लग रही हैंं।

'क्वांटिको 2' के इस पोस्टर में छिपा है प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा एक बड़ा राज

स्वीमिंग पूल में मस्ती करते लीजा और डिनो को देख किसी भी कपल को जलन हो सकती है। हर कोई ऐसे मस्ती भरे पल बिताना चाहता है। आपको बता दें कि लीजा के ब्वॉयफ्रेंड यूके बेस्ड बिजनेसमैन हैं।

अब लीजा और डिनो एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप को स्वीकार करें या ना करें, मगर वो कहते हैं ना समझदार को इशारा काफी है। ये तस्वीरें भी इशारा हैं, जो दोनों के एक दूसरे के प्यार में खोने की बखूबी कहानी बयां कर रही हैं। क्यों, सही कहा ना?

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।