विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मल्लिका ने कर के दिखाया ये योगासन, कहा कहीं भी कर सकते हैं आप

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 04 Apr 2016 04:01 PM (IST)

मल्लिका शेरावत ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो योग की एक मुद्रा में नजर आ रही हैं। उनके मुताबिक, इसे आप घर या ऑफिस कहीं भी कर सकते हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार मल्लिका शेरावत भले ही पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं, मगर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और इसी के जरिए फैंस को अपने बारे में लगातार अपडेट भी देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर के माध्यम से ही अपने नए प्यार का इजहार किया था। वो इन दिनों एक फ्रेंच बिजनेसमैन के साथ डेटिंग कर रही हैं।

Pics: रैंप पर कहर ढातीं करीना और सल्लू की मां का कूल अंदाज

खैर, ताजा मामला स्वास्थ्य से जुड़ा है। मल्लिका ने सोमवार को टि्वटर पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो योग की एक मुद्रा में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने फैंस को सलाह देते हुए लिखा है, 'दिन की शुरूआत पश्चिमोत्तनासन के साथ कीजिए। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप कहीं भी कर सकते हैं। ऑफिस, घर या कहीं और।' इसके साथ ही मल्लिका ने हैशटैग में योग बाय मल्लिका भी लिखा है।

वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब मल्लिका ने ऐसी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हो। वो समय-समय पर ऐसी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसमें या तो कोई फोटोशूट का जिक्र होता है या फिर एक्सरसाइज से जुड़ा कोई फंडा। वैसे आपको बता दें कि इन दिनों मल्लिका का ज्यादातर समय अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड के साथ बीत रहा है।