विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के बाद मुंबई अपने घर लौंटी प्रीति जिंटा, हाथों में दिखा लाल चूड़ा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 06 Apr 2016 11:38 AM (IST)

हाल ही में शादी करने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अमेरिका से मुंबई वापस लौट आई हैं, वो भी ठीक आईपीएल 9 के शुरू होने से पहले। उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में शादी करने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अमेरिका से मुंबई वापस लौट आई हैं, वो भी ठीक आईपीएल 9 के शुरू होने से पहले। सोमवार को उन्हें अपने बांद्रा स्थित घर के बाहर देखा गया। खुद प्रीति ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर मुंबई वापस आने की जानकारी दी।

VIDEO: बार में नशे में धुत प्रियंका चोपड़ा अजनबी को करने लगीं किस!

एक तस्वीर में प्रीति चाय का आनंद उठाती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ''Beating the jet lag & #Mumbai heat with a cup of #chai & loving every minute of being home.''

वहीं एक तस्वीर में अपने फेवरेट दोस्त के साथ जिम में भी वापसी पर खुशी जताती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ''Finally back in the gym with my fav @yasminbodyimage 💪💪 Pumped with endorphins & #girlpower #pilates #workout #health #supertrainer #selfie Ting.'' हाथों में लाल चूड़ा भी नजर आ रहा है।

वैसे प्रीति जल्द ही बड़े पर्दे पर भी वापसी करने वाली हैं। वो सनी देओल के साथ फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग भी शुरू होने वाली है। प्रीति ने फरवरी के आखिर में अपने ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ के साथ लॉस एंजिलिस में गुपचुप तरीके से शादी की थी। इसके कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया के जरिए शादीशुदा होने की पुष्टि की थी।

प्रत्यूषा खुदकुशी केस में आया नया मोड़, ब्वॉयफ्रेंड राहुल गिरफ्तार