विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कड़कड़ाती ठंड में भी पुलकित-उर्वशी ने दिखाई हॉटनेस

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 17 Sep 2015 12:41 PM (IST)

पुलकित सम्राट और उर्वशी रॉटेला की नई फिल्‍म 'सनम रे' में दोनों के बीच काफी इंटीमेट सीन होंगे। पहले भी उनकी इस फिल्‍म के सेट से कई बोल्‍ड तस्‍वीरें सामने आ चुकी हैं और अब खबर है कि दोनों कुछ इंटीमेट सीन के लिए कनाडा स्थित अल्‍बर्टा के वाटरटन लेक

News Article Hero Image

मुंबई। पुलकित सम्राट और उर्वशी रॉटेला की नई फिल्म 'सनम रे' में दोनों के बीच काफी इंटीमेट सीन होंगे। पहले भी उनकी इस फिल्म के सेट से कई बोल्ड तस्वीरें सामने आ चुकी हैं और अब खबर है कि दोनों कुछ इंटीमेट सीन के लिए कनाडा स्थित अल्बर्टा के वाटरटन लेक में मौजूद हैं, जहां की ठंड बिल्कुल भी बर्दाश्त करने लायक नहीं है।

लखनऊ की 'बेबी डॉल' सिंगर कनिका कपूर बनीं फैशन डिजाइनर

इसके बावजूद पुलकित और उर्वशी ने इस कड़कड़ाती ठंड में भी इंटीमेट सीन की शूटिंग कर सभी को चौंका दिया। सूत्रों के मुताबिक, जहां पर उनकी फिल्म 'सनम रे' की शूटिंग चल रही है, वहां का तापमान बहुत ही कम है जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

कादर खान की इस कमबैक फिल्म में होगी ओरिजनल कॉमेडी

जाहिर तौर पर यूनिट ने उन्हें पीने के लिए रम दिया होगा, ताकि वो खुद को गर्म रख सकें और तभी तो दोनों ने इस मौसम में भी शानदार तरीके से इंटीमेट सीन की शूटिंग की। इस फिल्म की डायरेक्टर दिव्या खोसला और प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। सुनने में आ रहा है कि यह फिल्म अगले साल ही रिलीज होगी।