Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धोनी की एक्‍स-गलफ्रेंड के साथ मस्‍ती के मूड में दिखे माधवन

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Tue, 10 May 2016 05:36 PM (IST)

    'जूली 2' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं साउथ एक्‍ट्रेस लक्ष्‍मी राय के बर्थडे पार्टी में आर माधवन फुल मस्‍ती के मूड में नजर आए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई, मिड-डे। साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी राय इन दिनों सुर्खियों में हैं, क्योंकि वो 'जूली 2' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं और बोल्डनेस के मामले में लगता है उन्होंने नेहा धूपिया को भी पीछे छोड़ दिया है जो 'जूली' में लीड रोल में नजर आई थीं। 'जूली 2' उसका सीक्वल है।

    काफी मान-मनौव्वल के बाद रणबीर-कट्रीना मोरक्को हुए रवाना, पर...!

    खैर, बात करते हैं लक्ष्मी राय की, जिनका वीकेंड पर बर्थडे था। इस मौके पर उन्होंने एक शानदार पार्टी दी, जिसमें उन्होंने अपने साउथ के साथ ही बॉलीवुड के दोस्तों को भी इनवाइट किया। दोनों ही इंडस्ट्री में काफी सक्रिय रहने वाले आर माधवन भी नजर आए, जो फुल मस्ती के मूड में दिखे। सामने आई तस्वीर सेे साफ झलक रहा है।

    सैफ की बेटी इस नेता के पोते से लड़ा रही इश्क, किसिंग की तस्वीरें वायरल

    बर्थडे पार्टी में लक्ष्मी राय ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में भी घोषणा की। आपको बता दें कि ये वहीं लक्ष्मी राय हैं, जिनका भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एम एस धोनी के साथ काफी लंबा अफेयर चला था। यह शादी के पहले की बात है। हालांकि हाल ही में एक इंटरव्यू में लक्ष्मी राय ने धोनी के साथ अपने रिश्ते को एक 'दाग' जैसा बताया था।