विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना से ब्रेकअप की रणबीर को चुकानी पड़ी इतनी बड़ी कीमत!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 29 Jan 2016 07:47 AM (IST)

2016 की शुरुआत रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के रिश्‍ते के लिए अच्‍छी नहीं रही। पिछले काफी समय से दोनों के ब्रेकअप को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब चर्चा ये है कि रणबीर को इस ब्रेकअप की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 2016 की शुरुआत रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के रिश्ते के लिए अच्छी नहीं रही। पिछले काफी समय से दोनों के ब्रेकअप को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि दोनों ने भले ही इस पर चुप्पी साध रखी हो, मगर ये स्थिति भी उनके ब्रेकअप की तरफ ही इशारा करती है। खैर, ताजा चर्चा ये है कि रणबीर को इस ब्रेकअप की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है।

अजब इत्तेफाक! 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' के सभी स्टार्स का हुआ ब्रेकअप

जी हां, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कट्रीना से ब्रेकअप के कारण उन्हें 21 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा है। चलिए खुलकर बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा है क्या। दरअसल, आपको तो पता ही होगा कि रणबीर अपना घर छोड़कर कट्रीना के साथ रहने लगे थे। दोनों ने कार्टर रोड स्थित सिल्वर सैंड अपार्टमेंट में पेंटहाउस किराए पर लिया था। इसके लिए रणबीर ने 21 करोड़ रुपये बतौर सिक्युरिटी मनी जमा कराया था। ऐसे में लीज खत्म होने से पहले पेंटहाउस छोड़ने के कारण उनका यह पैसा डूब गया।

हिमेश रेशमिया की नई फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने

रिपोर्टों की मानें तो रणबीर-कट्रीना के पेंटहाउस का किराया 15 लाख रुपये था। दोनों करीब छह महीने से यहां रह रहे थे। मगर कुछ दिनों पहले रणबीर अचानक यह फ्लैट छोड़कर चले गए और विलसन अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए। वहीं, कट्रीना भी इसे छोड़कर अपने पुराने ठिकाने यानी गुलदेव नगर स्थित अपार्टमेंट में लौट गईं। इसके बाद से ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं।