Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रणबीर कपूर की नई गर्लफ्रेंड का तो कहींं और चल रहा है चक्‍कर!

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Fri, 20 May 2016 06:44 PM (IST)

    चर्चा चल रही है कि कट्रीना कैफ के बाद रणबीर कपूर दिल्‍ली को एक लड़की को डेट कर रहे हैं, मगर खबर आई है कि उस लड़की का तो पहले से ही अफेयर चल रहा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही है कि रणबीर कपूर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ को भुलाकर जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और दिल्ली की एक लड़की को डेट करने लगे हैं। इसके बाद इस लड़की की पहचान भारती मल्होत्रा के रूप में सामने आ गई। मगर जब रणबीर की कथित गर्लफ्रेंड के रूप में भारती के दोस्तों ने उनकी तस्वीरें देखीें तो वे हैरान रह गए।

    बेटी सारा की इस कामयाबी पर सैफ अली खान ने साथ में की डिनर डेट

    'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, भारती को जानने वाले कुछ लोगों से पूछताछ की गई तो एक ने कहा कि यह बिल्कुल भी मुमकिन नहीं है कि भारती, रणबीर को डेट कर रही हैं, जिनकी तस्वीरें पूरे इंटरनेट पर छाई हुई हैं। वो भारती से छह महीने पहले मिले थे और सालों से उनके संपर्क में हैं और जितना उनको पता है भारती, प्रतीक चौधरी नामक एक लड़के साथ सीरियल रिलेशनशिप में हैं। यहां तक कि भारती ने उस लड़के के साथ मार्च में यह तस्वीर भी फेसबुक पर पोस्ट की थी।

    उस रात सलमान ने शाहरुख और अभिषेक के साथ की जमकर पार्टी

    भारती को जानने वाले शख्स ने यह भी बताया कि उनके मोरक्को जाने की खबरों में भी कोई सच्चाई नहीं है, जहां रणबीर अपनी फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग कर रहे हैं। शख्स के मुताबिक, भारती के फेसबुक प्रोफाइल से साफ है कि हाल के समय में वो जयपुर में थीं। वहां की तस्वीरें भी उनके फेसबुक अकाउंट पर हैं।

    अनुपम खेर के बेटे ने सोनम कपूर की बहन से तोड़ दी सगाई!

    खबरें और भी