विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका के घर के चक्कर लगा रहे हैं रणवीर

By Edited By:
Updated: Fri, 02 Aug 2013 03:03 PM (IST)

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच आजकल नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। खबर है कि रणवीर आजकल दीपिका के घर का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच आजकल नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। खबर है कि रणवीर आजकल दीपिका के घर काफी वक्त बिता रहे हैं।

पहले खबर आई थी कि रणवीर और दीपिका दोनों लिव-इन-रिलेशन में हैं। लेकिन इस बात में सच्चाई नहीं निकली। फिलहाल दोनों अलग-अलग रह रहे हैं, लेकिन एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिता रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जिस तरह रणबीर कपूर और कट्रीना की स्पेन की तस्वीरें लींक हुई, उससे सबक लेकर दोनों मीडिया से बचने के लिए घर पर ही समय बिताते हैं और प्रेम का इजहार करते हैं। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दोनों अपनी आने वाली फिल्म की पब्लिसिटी के लिए यह सब कर रहे हैं।

रणवीर सिंह के नजदीकी लोगों का कहना है कि वह सिर्फ पब्लिसिटी के लिए दीपिका पादुकोण के घर नहीं जा रहे, बल्कि वाकई दोनों में कुछ पक रहा है।

दीपिका के घर प्रभादेवी अपार्टमेंट के उनके पड़ोसियों ने भी इस बात की पुष्टि की कि रणवीर यहां आते रहते हैं और दीपिका के घर काफी देर तक रुकते भी हैं।

दीपिका का नाम इससे पहले रणबीर कपूर और सिद्धार्थ माल्या के साथ भी जुड़ चुका है। रणबीर कपूर के साथ तो वह अपने संबंधों को लेकर खुलकर सामने भी आई थीं, लेकिन रणवीर से अपनी खास दोस्ती को उन्होंने अभी तक स्वीकार नहीं किया है। जबकि रणवीर का नाम अनुष्का शर्मा के साथ उनकी फिल्म 'बैंड, बाजा, बारात' की रिलीज के वक्त जोड़ा गया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर