विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photo : इस बार कैबरे शो में किस करते दिखेे रणवीर और वाणी कपूर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 09 Jun 2016 08:32 PM (IST)

रणवीर सिंह और वाणी कपूर इससे पहले लिप-लॉक और फ्रेंच किस करते देखे गए थे। अब एक कैबरे शो में फिर से किस करते नजर आए हैं। यकीन नहीं होता तो देख लीजिए यहां।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। लगता है रणवीर सिंह और वाणी कपूर फिल्म 'बेफिक्रे' से बड़े पर्दे पर हलचल मचाने की पूरी तैयारी में हैं। उनकी इस फिल्म का एक और ऐसा पोस्टर सामने आया है, जिसमें वो किस करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों फर्स्ट लुक में लिप-लॉक करते और एक पोस्टर में फ्रेंच किस करते दिखे थे।

विनोद खन्ना के बेटे का हुआ ये हाल, लोगों ने पहचानने से किया इंकार

इस बार रणवीर और वाणी पर्पल कलर में मैचिंग ड्रेस पहने हुए एक कैबरे शो में किस करते नजर आ रहे हैं। खुद रणवीर ने 'बेफिक्रे' का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'Oops, we did it again!'

यह पहली फिल्म है, जिसमें रणवीर और वाणी एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। शायद इसलिए दोनों अपनी जोड़ी को हिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। वहीं आदित्य चोपड़ा के लिए भी यह फिल्म बेहद खास है, क्योंकि सालों बाद वो निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमा रहे हैं। वाणी को 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'लव आजकल' में दर्शकों द्वरा खूब पसंद किया गया था। ऐसे में वो वाणी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को जरूर उत्सुक होंगे।