विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर सिंह ने परदेस में गाया 'परदेसी परदेसी जाना नहीं', ये रहा मजेदार वीडियो

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 28 Aug 2016 04:56 PM (IST)

अब रणवीर सिंह ने इस गाने पर कैसा सुर लगाया है, ये तो वीडियो देखने के बाद आपको पता चल ही जाएगा। मगर इतना जरूर कहेंगे कि इसे देखकर आप लोट-पोट जरूर हो जाएंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। रणवीर सिंह बहुत ही वर्सेटाइट एक्टर हैं। वो काम के बीच मस्ती-मजाक का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते और उन्हें देख लोगों को हंसी फूट पड़ती है। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो स्विटजरलैंड में हिट फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' का हिट गाना 'परदेसी परदेसी जाना नहीं' गाते नजर आ रहे हैं।

'मिर्जिया' की एक्ट्रेस अमिताभ के साथ करना चाहती हैं काम, है तगड़ा फिल्मी कनेक्शन

अब रणवीर ने इस गाने पर कैसा सुर लगाया है, ये तो वीडियो देखने के बाद आपको पता चल ही जाएगा। मगर इतना जरूर कहेंगे कि इसे देखकर आप लोट-पोट जरूर हो जाएंगे। रणवीर इसमें पर्यटकों को यह गाना गाकर सुनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा है, ''Belting out a cult hit for confused tourists in Switzerland. Just because.''

Belting out a cult hit for confused tourists in Switzerland. Just because. #JustBefikre 😂🎹🎧🎶🎼🎤

A video posted by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

'सरकार 3' में ये दमदार एक्टर भी होंगे अमिताभ बच्चन के साथ?

आपको बता दें कि रणवीर इस महीने की शुरुआत में छुट्टियां मनाने स्विटजरलैंड गए थे। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' को भी टैग किया है। अब ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि यह वीडियो उनकी इस फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा हो सकता है। खैर, जो भी हो पर वीडियो है बेहद मजेदार।