विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए क्‍यों शाहरुख की बीवी की ऋषि कपूर कर रहे इतनी तारीफ...

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 09 Dec 2016 07:17 PM (IST)

शाहरुख खान की पत्‍नी गौरी खान ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिससे ऋषि कपूर और उनकी पत्‍नी नीतू सिंह दोनों ही उनके शुक्रगुजार हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, आइएएनएस। अभिनेता ऋषि कपूर, शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के बेहद शुक्रगुजार हैं और इसकी वजह ये है कि उन्होंने उनके बेटे रणबीर कपूर के घर को 'घर' बना दिया। ऋषि कपूर ने ट्विटर पर यह शेयर किया कि जिस तरह से गौरी खान ने उनके बेटे के घर को डिजाइन किया है, उससे वो और उनकी पत्नी नीतू सिंह बेहद ही खुश हैं और कृतघ्य महसूस कर रहे हैं।

आपको बता दें कि गौरी खान इंटीरियर डिजाइनर हैं और रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ मिलकर एक्सक्लूसिव इंटीरियर प्रोजेक्ट डिजाइन करती हैं। इसके अलावा गौरी खान ने अपना ब्रांड न्यू इंटीरियर स्टोर भी लॉन्च किया है, जिसका नाम 'डिजाइन सेल' रखा है।

वहीं आपको बता दें कि गौरी खान के पति शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'रईस' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, इसमें वो गुजरात के एक कुख्यात डॉन बने हैं और इसमें पाकिस्तान एक्ट्रेस माहिरा खान उनके अपोजिट नजर आएंगी। जबकि ऋषि कपूर की बात करें तो कुछ समय पहले फिल्म 'कपूर एंड संस' में नजर आए थे और इसमें उनके अभिनय की काफी सराहना हुई थी।