विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए सैफ की बेटी और शाहिद के भाई कब करने वाले हैं शूटिंग शुरू

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 30 May 2016 04:26 PM (IST)

सैफ अली खान की बेटी और शाहिद कपूर के भाई की एक साथ बॉलीवुड में एंट्री होने वाली है। उनकी फिल्‍म को लेकर अब ताजा अपडेट सामने आई है।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। सोशल मीडिया के इस जमाने में कई स्टार्स किड्स ऑनलाइन छाए हुए हैं। इनमें सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। ऐसे में अब उनके बॉलीवुड में एंट्री मारने की चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं।

रिचा चड्ढा को चार साल बाद मिला इस शख्स के साथ काम करने का मौका

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के सीक्वल से होने वाली है बॉलीवुड में एंट्री

वैसे तो पहले ही यह खबर सामने आ चुकी है कि सारा, करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं और यह फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का सीक्वल होगी। वहीं यह खबर भी आपको पता होगी कि इस फिल्म से शाहिद कपूर के सौेतेले भाई ईशान खट्टर भी अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

बेटों के साथ मूवी देखने पहुंचे रितिक रोशन कैमरे में हुए कैद

अगले साल शुरू होगी शूटिंग, पहले लेंगे एक्टिंग वर्कशॉप में हिस्सा

अब ताजा खबर ये है कि सारा और ईशान की इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी। मोहित सूरी इसका निर्देशन करेंगे। जानकारी के मुताबिक, जनवरी में वे सारा और ईशान के साथ एक्टिंग वर्कशॉप शुरू करेंगे और इसके बाद मार्च में यह फिल्म फ्लोर पर होगी। चर्चा यह भी है कि यह एक लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म होगी।