विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मिर्जिया' की हीरोइन ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खोला ये बड़ा राज

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 28 Sep 2016 05:31 PM (IST)

'मिर्जिया' में अनिल कपूर के बेटे के साथ अपनी कैमेस्‍ट्री को लेकर सुर्खियों में छाईं सैयामी खेर ने पहली बार निजी जिंदगी से जुड़ी इतनी बड़ी बात बताई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' से जहां अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, वहीं इस फिल्म से गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री उषा किरण की पोती और तन्वी आजमी की भतीजी सैयामी खेर भी अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। फिलहाल 'र्मिजिया' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों दोनों की तारीफें कर रहे हैं।

खास तौर से हर्षवर्धन के साथ सैयामी की कैमेस्ट्री काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। वैसे अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सैयामी ने अपनी रियल लव लाइफ के बारे में भी खुलासा किया है और यह बात स्वीकार की है कि वो एक रिलेशनशिप में हैं। हालांकि उस 'लकी' शख्स का नाम नहीं बताया। सैयामी का कहना है, मैं एक लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप में हूं। मैं पिछले करीब छह सालोंं से अपने कॉलेज के एक लड़के के साथ पागलों की तरह प्यार में हूं।'

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने धोनी की फिल्म से लिया बदला!

वहीं सैयामी ने यह भी बताया कि वो जिससे प्यार करती हैं, उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई कनेक्शन नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, मगर मैं हमेशा प्यार करती रहूंगी और पूरी कोशिश करूंगा कि यह काम कर जाए।' आपको बता दें कि सैयामी और हर्षवर्धन की फिल्म 'मिर्जिया' सात अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने 'जग्गा जासूस' के सेट पर ऐसे मनाया अपना बर्थडे, देखें तस्वीरें