Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान खान ने गर्लफ्रेंड लूलिया के लिए क्‍यों भेेजे अपने बॉडीगार्ड

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Fri, 20 May 2016 10:34 AM (IST)

    इन दिनों सलमान खान की शादी की जोरदार चर्चा है, मगर उन्‍हें अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। लगता है इस साल सलमान खान घोड़ी पर चढ़ ही जाएंगे। लूलिया वंतूर के साथ उनकी शादी की इतनी चर्चा है कि किसी को उनकी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है और वो कोई और नहीं बल्कि सलमान खान ही हैं। दरअसल, जब से यह पता चलाा है वो अपनी इस रोमानियन गर्लफ्रेंड के साथ शादी की योजना बना रहे हैं, तब से वो स्पॉटलाइट हैं। ऐसे में यह एहसास होते ही कि जहां भी लूलिया जाती होंगी, वहां मीडिया व फैंस उनका पीछा करते होंगे, सलमान ने उनकी सुरक्षा का जिम्मा अपने हाथों में ले लिया।

    अनुपम खेर केे बेटे ने सोनम कपूर की बहन से तोड़ दी सगाई!

    जी हां, 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने अब लूलिया की सुरक्षा के लिए अपने कुछ बॉडीगार्ड उनके पास भेज दिए हैं। वो जब भी बाहर जाएंगी, सलमान के बॉडीगार्ड उनके साथ होंगे। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सलमान नहीं चाहते कि लूलिया बाहर निकलते वक्त किसी मुश्किल का सामना करें। सलमान को एहसास है कि मीडिया व फैंस का फोकस लूलिया पर होगा और इसीलिए फैसला लिया है कि बाहर निकलते वक्त लूलिया के साथ तीन बॉडीगार्ड होंगे।

    इस लड़की के प्रेम ने बना दिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी को असल में हीरो

    पिछले साल हिट एंड रन केस में बरी करार दिए जाने के बाद से ही सलमान और लूलिया की शादी की अटकलें लगाई जा रही थीं। मगर पिछले कुछ दिनों में इस तरह की अटकलें और भी तेज हो गई हैं। इन दिनों लूलिया की सलमान की मां सलमा के भी काफी करीब आने की चर्चा है और कहा जा रहा है कि मां की नाजुक तबीयत को देखते हुए सलमान भी शादी करने को राजी हो गए हैं। यहां तक कि कई रिपोर्टों में 27 दिसंबर को अपने बर्थडे वाले दिन ही सलमान द्वारा घोड़ी चढ़ने की चर्चा है।

    नवाजुद्दीन को पड़ गए थे खाने के लाले, कैसे बन गए बॉलीवुड के चमकते सितारे

    खबरें और भी