यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
..तो ऐसी होगी सलमान की ड्रीम गर्ल
शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में सलमान खान के फैंस के दिलों में भी उनकी शादी को लेकर कई सवाल उठ रहे होंगे। सलमान बी टाउन के सबसे हैंडसम बैचलर हैं। अ ...और पढ़ें

मुंबई। शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में सलमान खान के फैंस के दिलों में भी उनकी शादी को लेकर कई सवाल उठ रहे होंगे। सलमान बी टाउन के सबसे हैंडसम बैचलर हैं। अब तक उनका नाम कई बालाओं के साथ जोड़ा गया,लेकिन ये कभी समझ नहीं आया कि सल्लू मियां को आखिर कैसी लड़की पसंद है। उन्होंने हमेशा ही अपनी ड्रीम गर्ल पर चुप्पी साधी रखी।
भले ही सलमान ने अपनी सपनों की रानी के बारे में कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने उनकी होने वाली जीवनसाथी की एक रुपरेखा दी। इतने दिनों तक कभी उनका नाम किसी अभिनेत्री के साथ तो कभी किसी विदेशी बाला के साथ जोड़ा गया, लेकिन अब ये तो साफ हो गया है कि सल्लू बी टाउन से किसी को नहीं चुनेंगे। उन्हे बिल्कुल अलग लड़की चाहिए। जिसका इस ग्लैमरस दुनिया से कोई वास्ता नहीं होगा। वे एक आम लड़की से रिश्ता जोड़ना चाहते हैं। उन्हें एक घरेलू और पारिवारिक लड़की चाहिए।
पढ़ें : सलमान बोले, गर्लफ्रेंड तो संभाली नहीं जाती शादी क्या करूं
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सल्लू का नाम रोमानियन टीवी एक्ट्रेस लूलिया वंतूर से जोड़ा गया। इन दिनों बिग बॉस सीजन सात की प्रतियोगी एली अबराम पर उनका दिल आया हुआ है। अब क्या करें सलमान हैं ही ऐसे, जिनके बिंदास अंदाज से सबको प्यार हो ही जाता है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

