विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख खान की 'फैन' की यह हीरोइन है तीन बच्चों की मां!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 07 Apr 2016 10:55 AM (IST)Updated: Thu, 07 Apr 2016 11:30 AM (IST)

19 साल की उम्र में वलुश्चा ने लव मैरिज कर ली थी। उन्होंने सुपरमॉडल मार्क रॉबिन्सन से 2002 में शादी की।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भले ही 'फैन' के ट्रेलर में आप वलुश्चा डिसूजा को ढूंढ न पाएं, लेकिन उनकी कहानी जानने के बाद आपकी निगाहें उन्हें तलाशेंगी जरूर। 15 अप्रैल को रिलीज हो रही फिल्म 'फैन' में शाहरुख खान मॉडल वलुश्चा डिसूजा से रोमांस करते दिखाई देंगे। 33 वर्षीय वलुश्चा डायरेक्टर मनीष शर्मा की इस थ्रिलर फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

एक्स-लवर सलमान खान और संगीता बिजलानी फिर एक साथ?

शायद बॉलीवुड में आने का सपना लेकर 19 साल की उम्र में वलुश्चा ने लव मैरिज कर ली थी। उन्होंने सुपरमॉडल मार्क रॉबिन्सन से 2002 में शादी की थी। मार्क ने कुछ फिल्में भी की, लेकिन वो कभी एक्टिंग की दुनिया में जगह नहीं बना पाए। मार्क से शादी के बाद वलुश्चा तीन बच्चों शनेल, ब्रुकलिन, सिएना की मां बनीं। हालांकि 2013 में यह शादी टूट गई।

गोवा में जन्मी वलुश्चा के परिवार में ज्यादातर वकील और डॉक्टर्स हैं। सभी चाहते थे कि वो इनमें से ही कोई प्रोफेशन में करियर बनाए। जब वो 10वीं क्लास में थीं तो एक मोटिवेशनल लेक्चर सुनने गई थीं। सभी स्टूडेंट्स इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी व अन्य सब्जेक्ट्स के बारे में पूछ रहे थे। उनसे जब कुछ पूछने को कहा गया तो उन्होंने पूछा कि बॉलीवुड में कैसे जा सकते हैं और सभी उन पर हंसने लगे थे।

कोल करदाशियां का खुलासा, सेक्स कैलकुलेटर का करती हैं इस्तेमाल

16 साल की उम्र से ही उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया। उन्होंने मॉडलिंग को करियर के रूप में चुना और 2000 में मिस इंडिया में हिस्सा लिया। फैशन इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। अब भले ही छोटे रोल से ही सही, लेकिन शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के साथ उन्हें बड़े पर्दे पर आने का मौका मिल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।