विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुंगी पहनकर शाहिद ने इन चार हसीनाओं संग किया 'साड़ी के फॉल' पर डांस

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 23 Nov 2015 08:15 PM (IST)

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने अपनी डिजाइनर दोस्‍त मसाबा गुप्‍ता की शादी में खूब धमाल मचाया। दोनों ने मिलकर हर फंक्‍शन को यादगार बना दिया। खास तौर से संगीत सेरेमनी को तो कोई नहीं भूला सकता। इस फंक्‍शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने अपनी डिजाइनर दोस्त मसाबा गुप्ता की शादी में खूब धमाल मचाया। दोनों ने मिलकर हर फंक्शन को यादगार बना दिया। खास तौर से संगीत सेरेमनी को तो कोई नहीं भूला सकता। इस फंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है।

VIDEO : 'सदमा' का भी बन रहा रीमेक, नहीं भूले होंगे वो आखिरी सीन

इसमें शाहिद अपनी फिल्म 'आर राजकुमार' के मजेदार गाने 'साड़ी के फॉल सा' पर शानदार लुंगी डांस करते नजर आ रहे हैं और उनके साथ स्टेज पर 'शानदार' को-स्टार आलिया भट्ट भी मस्ती में झूमती कमाल की लग रही हैं। इस वीडियो को शाहिद के फैनपेज द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें मीरा और मसाबा भी हर बिट पर डांस करती नजर आ रही हैं।

शादी की सालगिरह पर जानिए शिल्पा ने क्यों पति को कहा थैंक्स

हालांकि स्पष्ट तौर पर उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। आलिया पर्पल कलर के आउटफिट में हैं। आपको बता दें कि मसाबा रविवार को फिल्मकार मधु मंटेना के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। मगर इतना जरूर कहना पड़ेगा कि उनकी इस शादी को यादगार बनाने में शाहिद और मीरा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों ने एक साथ भी शानदार परफॉर्मेंस दी।