Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देखें, हनीमून मनाकर कैसे वापस लौटे शाहिद और मीरा

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Tue, 25 Aug 2015 03:53 PM (IST)

    शादी के एक महीने बाद पत्‍नी मीरा राजपूत के साथ हनीमून पर गए शाहिद कपूर लंदन से वापस लौट आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले नजर आए इस खूबसूरत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। शादी के एक महीने बाद पत्नी मीरा राजपूत के साथ हनीमून पर गए शाहिद कपूर लंदन से वापस लौट आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले नजर आए इस खूबसूरत जोड़े की कई तस्वीरें सामने आई हैं। आपके लिए कुछ तस्वीरें यहां पेश हैं।

    शाहिद और मीरा ने बिल्कुल मैचिंग-मैचिंग ब्लैक कलर के कपड़े पहन रखे थे और दाेनों एक साथ काफी खुश भी नजर आए। दोनों को शादी के काफी समय बाद एक दूसरे के साथ कुछ अच्छे पल गुजारने को मिले। तो दोनों का खुश होना लाजिमी है।

    शाहिद ने मीरा से सात जुलाई को शादी की थी। इसके बाद वो अपनी 'शानदार' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्मों के साथ ही डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी व्यस्त हो गए थे। वो पहली बार इस शो में जज की भूमिका निभा रहे हैं। खैर, फुर्सत मिलते ही वो मीरा के साथ हनीमून पर लंदन निकल गए थे।

    चर्चा है कि शाहिद अच्छे हस्बैंड होने की पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और मीरा को हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं। शाहिद ने हनीमून के दौरान मीरा के साथ एक सेल्फी भी ट्विटर पर पोस्ट की थी। वैसे इस दशहरे पर उनकी फिल्म 'शानदार' रिलीज होने वाली है, जिसमें उनकी आलिया भट्ट के साथ क्यूट जोड़ी देखने को मिलेगी।

    खबरें और भी