विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो यहां साथ में दिवाली मनाएंगे रणबीर और कट्रीना

By SumanEdited By:
Updated: Mon, 13 Oct 2014 01:29 PM (IST)

बॉलीवुड की बहुचर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ को अब दुनिया से कोई पर्दा नहीं है। दोनों अब अक्सर पार्टियों और बाकी कार्यक्रमों में

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड की बहुचर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ को अब दुनिया से कोई पर्दा नहीं है। दोनों अब अक्सर पार्टियों और बाकी कार्यक्रमों में साथ नजर आ जाते हैं। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं इसलिए वो एक-दूसरे के शूट पर भी पहुंच जाते हैं।

सुनने में आ रहा है कि ये कपल इस बार थाईलैंड में दिवाली मनाने जा रहा है क्योंकि दिवाली के आसपास दोनों थाईलैंड में ही अपनी अगली फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग कर रहे होंगे। कैट और रणबीर 22 अक्टूबर को थाईलैंड के लिए रवाना होंगे। दोनों करीब पांच साल बाद अनुराग बसु की निर्देशित फिल्म जग्‍गा जासूस में साथ नजर आएंगे। कैट और रणबीर की जोड़ी आखिरी बार फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में नजर आई थी।

पढ़ें: लिव-इन रिलेश‍नशिप में हैं रणबीर और कट्रीना

पढ़ें: रणबीर के चक्‍कर में कट्रीना ने जलाया अपना अंगूठा