विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोशल मीडिया को नजर अंदाज नहीं कर सकतीं मैडोना

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 11 Aug 2015 12:06 PM (IST)

पॉप स्टार मैडोना का कहना है कि वह सोशल मीडिया को नजर अंदाज नहीं कर सकती हैं। हां! सोशल मीडिया के बिना जी जरूर सकती हैं। मैडोना सोशल मीडिया को भी एक आर्ट गैलेरी मानती हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। पॉप स्टार मैडोना का कहना है कि वह सोशल मीडिया को नजर अंदाज नहीं कर सकती हैं। हां! सोशल मीडिया के बिना जी जरूर सकती हैं। मैडोना सोशल मीडिया को भी एक आर्ट गैलेरी मानती हैं।

नाना पाटेकर ने 62 किसानों के परिजनों को दिए 15-15 हजार

'एंटरटेनमेंट वीकली' के अनुसार मेडोना ने कहा, 'मैं सोशल मीडिया को भी अपने काम का महत्वपूर्ण हिस्सा मानती हूं। मेरे लिए यह मेरे विचारों की एक आर्ट गैलेरी के समान है। मैं इसके बिना रह सकती हूं, मगर इसे नजर अंदाज तो नहीं कर सकती।'

उन्होंने बताया, 'इंस्टाग्राम पर किए जाने वाले मेरे पोस्ट्स पर आने वाले रिस्पॉन्स को मैं पढ़ती हूं। कई बार लोगों का रवैया बहुत ही सहयोगात्मक रहता है। हालांकि हमेशा आप ऐसी उम्मीद नहीं कर सकते हैं। कई बार चीजें परेशान भी करती हैं।'

देखें, लीजा हेडन ने कैसे ब्राइडल फैशन वीक में लूट ली महफिल

मैडोना ने कहा, 'मैं इन बातों को बहुत ज्यादा गंभीरता से नहीं लेती हूं। मैं ऐसा नहीं कर सकती। सोशल मीडिया पर कमेंट्स को पढ़कर आपको अंदाजा लग जाता है लोग कितने पढ़े-लिखे हैं। लोगों का 'सेंस ऑफ ह्यूमर' कैसा है। यह बड़ा रोचक है।'