Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब सोनाक्षी सिन्‍हा ने सरेआम अर्जुन कपूर को कर दिया नजरअंदाज

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Tue, 07 Jun 2016 05:07 PM (IST)

    कभी अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहे सोनाक्षी सिन्‍हा और अर्जुन कपूर के बीच हालात इतने बदले गए हैं कि दोनों को अब एक दूसरे की तरफ देखना तक गंवारा नहीं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई (जेएनएन)। बदलते वक्त के साथ रिश्ते पर भी असर पड़ता है। हाल ही तक सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर अपने कथित अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रहे थे, मगर रिश्तेे का समीकरण बिगड़ते ही अब हालात भी बदले-बदले नजर आने लगे हैं। दोनों एक दूसरे को नजरअंदाज करने लगे लगे हैं यानि सोनाक्षी और अर्जुन के बीच हालात ऐसे हो गए हैं कि अब एक दूसरे की तरफ देखना भी दोनों को गंवारा नहीं है।

    क्या आपने देखी है जूही चावला की रेखा के साथ यह यादगार तस्वीर?

    हाल ही में एक चैरेटी फुटबॉल मैच के दौरान लोगों को सोनाक्षी और अर्जुन के बदले व्यवहार का साफ नजारा देखने को मिला। बॉलीवुड सितारों और क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल मैच होना था। सूत्रों के मुताबिक, सोनाक्षी, अमिताभ बच्चन और शिल्पा शेट्टी के साथ बॉलीवुड सितारों को प्रोत्साहित करने पहुंची थीं, जबकि अर्जुन फुटबॉल मैच खेल रहे थे।

    आ गया रितिक रोशन की 'मोहनजो दारो' का मोशन पोस्टर, देखें वीडियो

    लोगों के लिए यह भी चौंकाने वाला था कि सोनाक्षी वहां अपने करीबी दोस्त बंटी सजदेह के साथ दिखीं, जिन्हें उनका एक्स-ब्वॉयफ्रेंड भी बताया जा रहा है। वहीं अर्जुन को नजरअंदाज करने की बात करें तो उस वक्त तो हद ही हो गई, जब सोनाक्षी जाते समय सभी खिलाड़ियों से मिलने पहुंचीं। वो रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अभिषेक बच्चन समेत सभी खिलाड़ियों से मिलीं, मगर अर्जुन से नहीं। जैसे ही सोनाक्षी के सामने अर्जुन आए, उन्होंने यूंं ही देखा और वहां से निकल गईं। अर्जुन भी कुछ नहीं बोले।

    17 साल बाद सलमान पहुंचे उस जगह, जहां ऐश्वर्या से जुड़ी है ये याद

    खबरें और भी