विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ फिर पकड़ी गईं सोनाक्षी सिन्‍हा!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 07 Oct 2016 06:27 PM (IST)

वैसे तो सोनाक्षी ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से दूरी बनाकर रखी थी, मगर इस तस्‍वीर में उनके चेहरे पर नजर आ रही शर्माहट को आप भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भले ही कोई लाख इंकार कर ले, मगर तस्वीरें कभी भी झूठ नहीं बोलतीं। ऐसा ही कुछ सोनाक्षी सिन्हा के मामले में लग रहा है। वो एक बार फिर अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड बंटी सचदेव के साथ नजर आई हैं। 'बॉलीवुड लाइफ' के मुताबिक, दोनों गुरुवार रात मुंबई के एक नाइट क्लब से बाहर निकल रहेे थे, तभी कैमरे में कैद हो गए। वैसे तो सोनाक्षी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से दूरी बनाकर रखी थी, मगर इस तस्वीर में उनके चेहरे पर नजर आ रही शर्माहट को आप नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- संजय दत्त घर पर संभाल रहे बच्चे और पत्नी क्यों जा रहींं लगातार विदेश?

हालांकि सोनाक्षी अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा छिपाकर रखती आई हैं और बंटी के साथ अपने रिलेशनशिप को पहले ही झुठला चुकी हैं। मगर आपको बता दें कि दोनों के डेटिंग की चर्चाएं 2012 से हैं, तब बंटी ने सोनाक्षी के एंडोर्समेंट डील्स मैनेज करने शुरू कर दिए थे। हालांकि बीच में मामला दब गया था, मगर अब पिछले कुछ समय से दोनों फिर से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं और कई मौकों पर साथ दिख चुके हैं। सोनाक्षी की खुशी देखते हुए लग रहा है कि बीती रात भी दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी अच्छे पल बिताए। चलिए देखते हैं आखिर कब तक सोनाक्षी अपने प्यार को छिपाए रखती हैं।

यह भी पढ़ें- रितिक को लेकर कंगना ने किया ऐसा कमेंट, बोलना ही पड़ा पिता को