विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम कपूर ने पूछा, 'कौन हैं ये कपिल शर्मा'

By Edited By:
Published: Sat, 15 Mar 2014 09:34 AM (IST)Updated: Sun, 16 Mar 2014 02:24 PM (IST)

मुंबई। कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा की लोकप्रियता केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा की लोकप्रियता केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ये काफी चर्चित हस्ती बन गए हैं। ऐसे में अगर कोई कहे कि वह कपिल को नहीं जानता है तो सुनकर आश्चर्य होता है। ऐसा ही कुछ हुआ जब सोनम कपूर ने कहा कि उन्होंने कपिल का नाम तक नहीं सुना है।

पढ़ें : क्या बेवकूफियां एक प्रेम कहानी है?

सोनम के को स्टार आयुष्मान खुराना ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को बताया कि जब सोनम से कहा गया है कि उन्हें कपिल के शो में फिल्म 'बेवकूफियां' के प्रमोशन के लिए जाना है तब सोनम ने कुछ ऐसी प्रतिक्रिया दी जिसे सुनकर फिल्म की पूरी टीम ठहाके मारकर हंसने लगी। सोनम ने अपने बचाव में कहा कि वे टीवी शोज ज्यादा नहीं देखती हैं, इसलिए उन्हें किसी टीवी स्टार के बारे में पता नहीं है।

पढ़ें : कॉमेडी नाइट्स में होली पर धमाल

कपिल के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में अधिकतर स्टार्स अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए जाते हैं। ये एक ट्रेंड सा बन गया है। ऐसे में सोनम और उनकी टीम को भी शो के सेट में जाने के लिए शूटिंग करने को कहा गया था। उसी दौरान सोनम ने ये बातें कही थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।