विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन को रिझा रहे हैं रणविजय!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 22 Apr 2015 08:59 AM (IST)

सनी लियोन एडल्‍ट फिल्‍मों में बतौर पॉर्न स्‍टार काम कर चुकी हैं, इसलिए बॉलीवुड में कई हीरो उनके साथ काम करने से झिझक रहे हैं। लेकिन रणविजय सिंह के साथ ऐसा नहीं है, वे तो उल्‍टा सनी लियोन को रिझाने में जुटे हुए हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। सनी लियोन एडल्ट फिल्मों में बतौर पॉर्न स्टार काम कर चुकी हैं, इसलिए बॉलीवुड में कई हीरो उनके साथ काम करने से झिझक रहे हैं। लेकिन रणविजय सिंह के साथ ऐसा नहीं है, वे तो उल्टा सनी लियोन को रिझाने में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: कहीं काट-छांट ने तो नहीं बिगाड़ी 'मिस्टर एक्स' की कहानी!

दरअसल, रणविजय और सनी लियोन जल्द ही एमटीवी के रियलिटी शो 'स्पिलिट्ज विला' को होस्ट करते नजर आएंगे। इसके लिए दोनों ने ही प्रोमो शूट में हिस्सा लिया।

रणविजय इस शो का पहला सीजन होस्ट कर चुके हैं। सनी एक बार फिर से इस शो पर नजर आएंगी। रणविजय शूट के दौरान सनी को रिझाते नजर आए, वहीं सनी स्पॉट बॉयज को डांस कराते नजर आईं।

इसे भी पढ़ें: तो क्या नरगिस फाखरी को लड़कियों में है दिलचस्पी?

कुछ दिन पहले ही रणविजय ने ट्वीट कर बताया था कि लंबे समय के बाद इस शो को होस्ट करना उनकी पुरानी यादें ताजा कर रहा है।