विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन ने कहा, नहीं निकाला गया है उन्‍हें घर से

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 24 May 2015 01:00 PM (IST)

हाल ही में खबर आई थी कि सेलिना जेटली ने गुस्‍से में सनी लियोन को अपने घर से बाहर निकाल दिया है, मगर सनी लियोन ने इस खबर को बकवास बताया है और कहा है कि वो फिलहाल सेलिना जेटली के घर में नहीं, बल्कि जुहू के एक फ्लैट में

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में खबर आई थी कि सेलिना जेटली ने गुस्से में सनी लियोन को अपने घर से बाहर निकाल दिया है, मगर सनी लियोन ने इस खबर को बकवास बताया है और कहा है कि वो फिलहाल सेलिना जेटली के घर में नहीं, बल्कि जुहू के एक फ्लैट में रह रही हैं।

बिग बी ने नेपाल को दान किए लाखों रुपये, मोदी ने कहा शुक्रिया

इससे पहले जो खबर आई थी, उसके मुताबिक, सनी लियोन और उनके पति डेनियर वेबर, सेलिना जेटली के घर में किराए पर रह रहे थे, मगर दोनों ने इसे बहुत गंदे तरीके से रखा था और जब सेलिना जेटली ने यह सब देखा तो उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने तुरंत दोनों को घर खाली करने का फरमान सुना दिया।

दीपिका ने इस तरह की विदेश में बैठी दोस्त की मदद

इसके साथ ही दोनों के होटल में रहने की भी बात सामने आई थी। हालांकि जब इस बारे में सनी लियोन से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं इस तरह की बकवास खबरों पर कमेंट नहीं करना चाहती। सभी जानते हैं कि हम पिछले एक साल से जुहू में रह रहे हैं। यह बहुत ही खूबसूरत फ्लैट है।'