विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख खान की ईद पर आ रही फिल्म में होंगी सनी लियोन!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 17 Mar 2016 06:34 PM (IST)

पॉन स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोन धीरे-धीरे ही सहीं, फिल्म इंडस्टी में अपनी राह बना ली है अौर हो सकता है कि वो जल्द ही बड़े स्टार्स के साथ भी स्क्रीन शेयर करती नजर आ जाएं।

News Article Hero Image

मुंबई। पॉन स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोन धीरे-धीरे ही सहीं, फिल्म इंडस्टी में अपनी राह बना ली है अौर हो सकता है कि वो जल्द ही बड़े स्टार्स के साथ भी स्क्रीन शेयर करती नजर आ जाएं। बीते साल ही आमिर खान ने ऐलान किया था कि वो सनी के साथ काम करने को तैयार हैं और अब सुनने में आ रहा है कि शाहरुख खान को भी सनी के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है।

रितिक-कंगना के रिश्ते को लेकर हुआ अब तक का सबसे चौंकाने वाला खुलासा

इतना ही नहीं, यह भी संभव है कि सनी जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में आइटम नंबर करती नजर आ जाएं। यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने वाली है और शाहरुख खान इन दिनों इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं।शाहरुख ने सनी की फिल्म 'जैकपॉट' का प्रीमियर अटैंड किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, 'मेरी फिल्मों के लिए मैं किसी को कास्ट नहीं करता हूं। यह काम डायरेक्टर का है, मगर सनी के साथ काम करने का मौका मिला तो मुझे इसमें खुशी होगी। हर एक्टर को अपनी योग्यता से काम मिलता है। सनी में तो वो बात है भी।'

कंगना मामले में रितिक रोशन फिर साइबर क्राइम सेल से करेंगे संपर्क

इस पर सनी ने कहा था, 'मैं तो शाहरुख खान के इंतजार में हूं।' हालांकि सनी के पति और मैनेजर डेनियल वेबर ने इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया कि सनी से किसी आइटम नंबर को लेकर बात की गई है। सनी हाल ही में फिल्म 'मस्तीजादे' में नजर आई थीं, जो एक सेक्स-कॉमेडी थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।