विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पता है 17 साल की उम्र में ऐसी दिखती थीं प्रियंका चोपड़ा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 19 Apr 2016 06:36 PM (IST)

एक तस्वीर मौजूदा समय की और एक तस्वीर 17 साल की उम्र की है। मगर दोनों में ही प्रियंका खूबसूरत लग रही हैं। हां, इतना अंतर जरूर है कि 17 की उम्र में मासूमियत उनके चेहरे से कुछ ज्यादा ही झलक रही है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छाई हुई हैं। अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वो और भी ज्यादा लोकप्रिय हो गई हैं। दमदार अभिनय के साथ ही अपनी खूबसूरती को लेकर भी प्रियंका लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। ऐसे में उनके फैंस जरूर देखना चाहेंगे कि 33 की प्रियंका 17 साल की उम्र में कैसी दिखती थीं।

रजनीकांत को लेकर राम गोपाल वर्मा ने किए ऐसे ट्वीट्स कि जान पर बन आई!

खुद प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी झलक दिखलाई है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, ''I've always seemed to like resting on my wrist .. 17 to now..'' दरअसल यह दो तस्वीरों का एक कोलॉज है और दोनों में प्रियंका अपनी कलाई के सहारे आराम फरमाती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर मौजूदा समय की और एक तस्वीर 17 साल की उम्र की है। मगर दोनों में ही प्रियंका खूबसूरत लग रही हैं। हां, इतना अंतर जरूर है कि 17 की उम्र में मासूमियत उनके चेहरे से कुछ ज्यादा ही झलक रही है।

आपको बता दें कि प्रियंका को हाल ही में पद्म श्री जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है और इन दिनों वो एक साथ 'क्वांटिको' और 'बेवॉच' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'बेवॉच' उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म है, जिसमें वो ड्वेन जॉनसन के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की खास बात ये भी है कि प्रियंका इसमें एक विलेन के रोल में दिखेंगी। उनके फैंस को इस फिल्म का जरूर बेसब्री से इंतजार होगा।

रितिक रोशन ने नाना को दिया ऐसा गिफ्ट की आंखों से छलक पड़े आंसू