विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कहीं मां तो नहीं बनने वाली विद्या बालन!

By Edited By:
Updated: Wed, 05 Feb 2014 02:22 PM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर की शादी को काफी समय हो गया है। पहले करीना कपूर खान की प्रैगनेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हो रही थी और अ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर की शादी को काफी समय हो गया है। पहले करीना कपूर खान की प्रैगनेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हो रही थी और अब विद्या बालन के लिए भी कुछ ऐसा ही सोचा जा रहा है। चर्चा है कि वे मां बनने वाली हैं और इन दिनों अस्पतालों के चक्कर लगा रही हैं।

पढ़ें : विद्या की ये कमजोरी आपको कर देगी हंसने पर मजबूर

सूत्रों ने बताया कि वे इन दिनों मुंबई के किसी निजी अस्पताल के चक्कर लगा रही हैं। रोजाना वे अस्पताल जा रही हैं, लेकिन वहां जाने की कोई खास वजह पता नहीं चल रही है। कभी उनके साथ कुछ रिश्तेदारों को भी देखा गया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वे उम्मीद से हैं। हालांकि इस बात पर अभी मुहर लगाना जल्दबाजी होगी।

अस्पताल अधिकारियों से पूछे जाने पर उन लोगों ने कुछ भी कहने से परहेज किया। विद्या की ओर से भी किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर