विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का के लिप सर्जरी विवाद से खफा हैं विराट

By Edited By:
Updated: Wed, 19 Feb 2014 03:06 PM (IST)

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिप सर्जरी विवाद से खासे खफा हैं। अनुष्का और विराट रिश्ते में हैं लेकिन वह इसे लगातार छिपाते आए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिप सर्जरी विवाद से खासे खफा हैं। अनुष्का और विराट रिश्ते में हैं लेकिन वह इसे लगातार छिपाते आए हैं। अभिनेत्री की लिप सर्जरी को लेकर उठ रहे सवालों पर विराट का कहना है कि यह उनका निजी मामला है, जिसे लेकर सार्वजनिक तौर पर अटकलें नहीं लगाई जानी चाहिए। हाल ही में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में अनुष्का का लुक काफी बदला नजर आया था। इसके बाद से ही उनकी लिप सर्जरी को लेकर खबरें आ रही हैं। हालांकि अनुष्का ने खुद ट्विटर पर ऐसी किसी भी तरह की सर्जरी से इन्कार कर दिया था। अनुष्का और विराट की मुलाकात एक विज्ञापन के दौरान हुई थी। विराट कॉफी विद करण में अनुष्का के साथ अपने रिश्ते को लेकर हुई बातचीत से भी नाराज हैं।