विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का का जन्मदिन विराट कोहली बनाएंगे खास?

By Edited By:
Published: Tue, 29 Apr 2014 08:50 AM (IST)Updated: Tue, 29 Apr 2014 10:34 AM (IST)

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 1 मई को 26 साल की हो जाएंगी। खबर है कि अनुष्का के बॉयफ्रेंड कहे जाने वाले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 1 मई को 26 साल की हो जाएंगी। खबर है कि अनुष्का के बॉयफ्रेंड कहे जाने वाले क्रिकेटर विराट कोहली आइपीएल से वक्त निकालकर इस दिन राजस्थान जाएंगे और अनुष्का के जन्मदिन को खास बनाएंगे। अनुष्का फिलहाल राजस्थान में अपनी आगामी फिल्म 'एनएच-1' की शूटिंग कर रही हैं।

यही नहीं, अनुष्का के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके सेलेब्रिटी दोस्त एक वीडियो के जरिए भी उन्हें शुभकामनाएं देंगे। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में रणबीर कपूर, अनुराग कश्यप समेत कुछ सितारों के अलावा अनुष्का के माता-पिता की शुभकामनाएं भी हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि इस वीडियो में विराट कोहली हैं या नहीं। लेकिन कोहली जब खुद अनुष्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके पास पहुंच जाएंगे तो उनके वीडियो में होने की कोई जरूरत भी नहीं रहेगी।

विराट कोहली अभी तक यूएई में आइपीएल के पहले राउंड के मैच खेल रहे थे। सूत्रों का कहना है कि विराट आज भारत पहुंच जाएंगे। भारत में आइपीएल का अगला राउंड 2 मई से शुरू होगा, लेकिन विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का अगला मैच अब 4 मई को है इसलिए विराट के लिए 1 मई को अनुष्का की बर्थडे पार्टी में शामिल होना ज्यादा मुश्किल नहीं रहेगा। देखते हैं विराट अनुष्का के जन्मदिन को कैसे खास बनाते हैं।

पढ़ें: सबके सामने विराट कोहली ने स्वयंवर में अनुष्का को अपनी दुल्हन चुना

पढ़ें: विराट कोहली के साथ अब अनुष्का नहीं, इलियाना डिक्रूज नजर आएंगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।